जैनम का ‘कल जानते हैं, कल बनाते हैं’ कैंपेन बाज़ार के शोर के बीच अलग पहचान बनाता है
इस कैंपेन में 2 फ़िल्में हैं, जो यह दर्शाती हैं कि कैसे इन्वेस्टर्स और ट्रेडर्स लगातार बदलते सिग्नल्स, ओपिनियन्स और सूचनाओं के बीच अपनी राह बनाते हैं। साथ ही, यह सही नज़रिया और बेहतर समझ के महत्व को रेखांकित करता है।
सूरत (गुजरात) [भारत],3 अगस्त: जैनम, एक एंड-टू-एंड फाइनेंशियल सर्विसेज़ कंपनी, ने अपनी परिवर्तित ब्रांड पहचान के तहत पहला ब्रांड कैंपेन ‘कल जानते हैं, कल बनाते हैं’ लॉन्च किया है।
इस कैंपेन की दो फ़िल्में फ़ाइनेंशियल बाज़ारों में भाग लेने के रोज़मर्रा के अनुभव को दर्शाती हैं, जहाँ इन्वेस्टर्स और ट्रेडर्स को अनेक वॉइसेज़, सिग्नल्स, ओपिनियन्स और डायरेक्शन्स का सामना करना पड़ता है।
रोज़मर्रा की परिस्थितियों और सामान्य बातचीत से प्रेरित यह कैंपेन चाय की टपरियों पर होने वाली चर्चाओं, दैनिक यात्रा के दौरान होने वाली बातों, दफ़्तरों में होने वाली बातचीत और अन्य परिचित माहौल को दिखाते हुए फाइनेंशियल डिसीजन-मेकिंग की दुनिया को लोगों के दैनिक जीवन के अनुभवों और परिवेश से जोड़ता है।
पिछले 22+ वर्षों से जैनम ने बाज़ारों के विभिन्न चक्रों को करीब से देखा है, जहाँ हर चक्र अपने साथ अलग-अलग सिग्नल्स, बदलाव और सीख लेकर आया। इसी अनुभव के आधार पर ये फिल्में इन्वेस्टर्स और ट्रेडर्स को अपने आसपास मौजूद सिग्नल्स को समझने, अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहने और अधिक आत्मविश्वास के साथ फाइनेंशियल डिसीज़न्स लेने के लिए प्रेरित करती हैं। यही विचार कैंपेन की पंक्ति ‘हमने कल को देखा है, तभी तो हम कल बनते हैं’ में व्यक्त किया गया है।
यह कैंपेन जैनम के व्यापक Transformation ट्रांसफॉर्मेशन का हिस्सा है और उसके मॉडर्न मेंटर पोज़िशनिंग को और मज़बूत करता है। यह भूमिका इन्वेस्टर्स और ट्रेडर्स की फाइनेंशियल यात्रा में स्पष्टता और सही दृष्टिकोण प्रदान करने पर केंद्रित है, बिना उनके आसपास के शोर को बढ़ाए।

जैनम के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, मिलन पारिख ने कहा:
“पिछले 22 वर्षों में जैनम ने भारत के फाइनेंशियल बाज़ारों के साथ-साथ स्वयं भी निरंतर विकास किया है। इस दौरान लोगों के जानकारी प्राप्त करने, बाज़ारों में भागीदारी करने और फाइनेंशियल सेवाओं से जुड़ने के तरीकों में उल्लेखनीय बदलाव आया है। हमारी अपनी यात्रा भी उसी के साथ विकसित हुई है। लेकिन जो बात हमेशा समान रही, वह है बाज़ारों को समझने और हर चक्र से सीखने का महत्व। ’कल जानते हैं, कल बनाते हैं’ इसी निरंतरता को दर्शाता है। समय के साथ अर्जित हमारा अनुभव आज भी यह तय करता है कि हम भविष्य को किस नज़रिए से देखते हैं।”
पहली फिल्म आज के इन्वेस्टर्स और ट्रेडर्स की एक ऐसी वास्तविकता को दर्शाती है, जो अब बेहद सामान्य हो चुकी है। जानकारी की कोई कमी नहीं है, लेकिन यह समझना पहले से अधिक कठिन हो गया है कि किस जानकारी पर ध्यान देना चाहिए। बाज़ार अपडेट्स, विशेषज्ञों की राय और लगातार बदलते रुझानों के बीच हर सिग्नल ऐसा लगता है, मानो उस पर तुरंत प्रतिक्रिया देना ज़रूरी हो। ‘आवाज़ें कई, इशारे कई’ विचार पर आधारित यह फिल्म जानकारी की इसी अधिकता को जीवंत रूप से दिखाती है, जहाँ मुख्य पात्र अपने चारों ओर लगातार बढ़ती वॉइसेज़, संकेतों और ओपिनियन्स से घिरा हुआ दिखाई देता है। कहानी का मुख्य संदेश है — ‘हर इशारे पर चलना, समझदारी नहीं.’ यहाँ जैनम एक इनेबलर के रूप में सामने आता है, जो हर सिग्नल पर प्रतिक्रिया देने के बजाय व्यापक परिप्रेक्ष्य को समझने में मदद करता है।
दूसरी फिल्म एक अलग चुनौती को सामने लाती है। जब चुनने के लिए कई रास्ते हों, तब आगे बढ़ना हर रास्ते पर चलने में नहीं, बल्कि यह जानने में है कि आपको पहुँचना कहाँ है। ‘रास्ते कई, दिखाने वाले कई’ विचार पर आधारित यह फिल्म एक रूपक का उपयोग करती है, जिसमें अलग-अलग लोग मुख्य पात्र को शारीरिक रूप से अलग-अलग डायरेक्शन्स में खींचते हैं। यह आज के ट्रेडर्स के सामने मौजूद विभिन्न रणनीतियों, ओपिनियन्स और दृष्टिकोणों का प्रतीक है।
यहाँ भी जैनम एक इनेबलर की भूमिका निभाता है, जो ट्रेडर का ध्यान दोबारा उसके उद्देश्य पर केंद्रित करता है। यह केवल अधिक करने की सोच से आगे बढ़कर, अपने दृष्टिकोण के अनुसार सही और अधिक प्रासंगिक कदम उठाने पर ज़ोर देता है। इसी विचार का निष्कर्ष है — ‘ज़्यादा ट्रेडिंग नहीं, बेहतर ट्रेडिंग’, जो बाज़ारों में अधिक उद्देश्यपूर्ण भागीदारी का संदेश देता है।
ये दोनों फिल्में मिलकर ’कल जानते हैं, कल बनाते हैं’ के पीछे की सोच को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती हैं। दोनों फिल्मों में इनेबलर, जैनम की मॉडर्न मेंटर पोज़िशनिंग का मानवीय रूप बनकर सामने आता है। वह पात्रों को उनके आसपास के शोर और उलझनों से बाहर निकलने, स्पष्ट सोच विकसित करने और अधिक आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में मार्गदर्शन देता है।

जैनम के चीफ बिज़नेस ऑफिसर पुलक कुमार सिंह ने कहा:
“आज का भारतीय इन्वेस्टर अलग-अलग तरीकों से बाज़ारों में भागीदारी कर रहा है। लोग विभिन्न एसेट क्लासेज़ को अपना रहे हैं, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर रहे हैं और अपने फाइनेंशियल डिसीज़न्स की अधिक ज़िम्मेदारी स्वयं ले रहे हैं। इससे उनकी यात्रा में फाइनेंशियल सेवाएँ देने वाली कंपनी की भूमिका भी बदल गई है। अब हमें केवल पहुँच और सेवाओं के निष्पादन तक सीमित न रहकर यह भी सोचना होगा कि हम लोगों को अपने फाइनेंशियल डिसीज़न्स लेने के तरीके को बेहतर बनाने में कैसे मदद कर सकते हैं। यह कैंपेन रोज़मर्रा की उन परिस्थितियों के माध्यम से इस इवोल्यूशन को दर्शाता है, जो आज लोगों के बाज़ारों से जुड़ने के तरीके से मेल खाती हैं।”
भारत की भाषाई और क्षेत्रीय विविधता वाले दर्शकों तक पहुँचने के लिए इस कैंपेन की फिल्में आठ भाषाओं — हिंदी, अंग्रेज़ी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली, गुजराती और मराठी — में जारी की जाएँगी।
जैनम की चीफ़ मार्केटिंग ऑफिसर ऐश्वर्य गुप्ता ने कहा:
“फाइनेंशियल सेवाओं से जुड़े विज्ञापन बहुत जल्दी उत्पाद, सुविधाओं और बाज़ार से जुड़ी शब्दावली तक सीमित हो जाते हैं। हमारे कंज़्यूमर रिसर्च से पता चला कि लोग सक्रिय रूप से वित्तीय प्रगति चाहते हैं, लेकिन अपनी फाइनेंशियल यात्रा के दौरान वे सबसे अधिक स्पष्टता, आत्मविश्वास और मार्गदर्शन को महत्व देते हैं। यही समझ इस कैंपेन की नींव बनी। हम चाहते थे कि ये फिल्में वित्तीय शब्दावली के बजाय वास्तविक मानवीय अनुभवों पर आधारित और दर्शकों को परिचित महसूस हों। इसलिए इन्हें रोज़मर्रा के ऐसे क्षणों और बातचीत के इर्द-गिर्द तैयार किया गया है, जिन्हें दर्शक तुरंत पहचान सकें। हमारे लिए यह कैंपेन इस बात की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है कि जैनम को एक ब्रांड के रूप में किस तरह समझा जाए। ’कल जानते हैं, कल बनाते हैं’ बाज़ारों में वर्षों से अर्जित हमारे अनुभव को अधिक समकालीन, सहज और लोगों से जुड़ने वाली ब्रांड लैंग्वेज के माध्यम से प्रस्तुत करता है।”
इस कैंपेन की रूपरेखा और इसे तैयार करने का काम DAIKO FHO के साथ मिलकर किया गया है, जो इन फ़िल्मों के पीछे की क्रिएटिव एजेंसी है।
DAIKO FHO के क्रिएटिव पार्टनर शिवानंद मोहंती (DOC) ने कहा:
“जैनम का मानना है कि इन्वेस्टिंग और ट्रेडिंग ऐसी स्किल्स, जो ज्ञान, अनुशासन और एकाग्रता पर आधारित होती हैं, न कि सोशल मीडिया के किसी नए ट्रेंड या इंस्टेंट मैसेजिंग पर मिलने वाली किसी ‘टिप’ पर। हमने इस विचार को उस लगातार और उलझन पैदा करने वाले शोर के माध्यम से प्रस्तुत किया है, जिसका सामना इन्वेस्टर्स और ट्रेडर्स हर दिन करते हैं। इस अराजकता के बीच जैनम एक ऐसी वॉइस बनकर उभरता है, जिस पर भरोसा किया जा सकता है। यह भरोसा अनुभवी विशेषज्ञों की उस टीम से आता है, जो बाज़ारों को गहराई से समझती है और उसी के साथ जीती है। यही ’कल जानते हैं, कल बनाते हैं’ — 22 से अधिक वर्षों में अर्जित अनुभव और समझ, जिसे स्पष्टता, आत्मविश्वास और मार्गदर्शन के माध्यम से इन्वेस्टर्स को सूचित डिसीज़न्स लेने में सहायता करने की प्रतिबद्धता के साथ जोड़ा गया है, ताकि वे केवल आज की परिस्थितियों पर प्रतिक्रिया देने के बजाय आने वाले कल के लिए तैयारी कर सकें।”
यह कैंपेन जैनम की उस महत्वाकांक्षा को दर्शाता है, जिसके तहत वह एक भरोसेमंद मॉडर्न मेंटर बनना चाहता है। इसका उद्देश्य दर्शकों के साथ सार्थक संबंध स्थापित करना है, साथ ही उनकी फाइनेंशियल यात्रा में वह भूमिका निभाना है, जिसके प्रति जैनम प्रतिबद्ध है।

जैनम के बारे में
जैनम एक एंड-टू-एंड फाइनेंशियल सेवाएँ प्रदान करने वाली कंपनी है, जो पूरे भारत में ग्राहकों को ब्रोकिंग, निवेश और वेल्थ सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है। वर्ष 2003 में स्थापित जैनम एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी है तथा NSE, BSE, MCX, MSE, NCDEX, NSDL, CDSL और AMFI की पंजीकृत सदस्य है। तेज़ी से बदलती फाइनेंशियल दुनिया में जैनम, इन्वेस्टर्स, संस्थानों और अन्य हितधारकों को स्पष्ट मार्गदर्शन, विश्वसनीय प्लेटफॉर्म्स और दीर्घकालिक मूल्य निर्माण पर विशेष ध्यान देने के साथ सहयोग प्रदान करता है।
पिछले 22 वर्षों में कंपनी ने देशभर में अपनी मज़बूत उपस्थिति स्थापित की है। वर्तमान में यह 30 से अधिक शहरों, 80 से अधिक सर्विस ब्रांचेज़ तथा 950 से अधिक अधिकृत व्यक्तियों के बढ़ते नेटवर्क के माध्यम से 4 लाख से अधिक डीमैट खाता धारकों को सेवाएँ प्रदान कर रही है। जैनम इक्विटीज़, डेरिवेटिव्स, करेंसीज़, कमोडिटीज़, आईपीओज़, पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज़ (PMS), म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूशन और क्लियरिंग सर्विसेज़ तथा अन्य संबंधित सेवाओं का व्यापक दायरा उपलब्ध कराता है, जिससे रिटेल, HNI और इंस्टीट्यूशनल क्लाइंट्स की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा किया जाता है।
कंपनी को प्रमुख एक्सचेंजों और संस्थानों द्वारा अनेक सम्मान प्राप्त हुए हैं। इनमें MCX का ‘लीडिंग मेंबर ऑफ द एक्सचेंज’ पुरस्कार, BSE द्वारा इक्विटी डेरिवेटिव्स (Algo एवं Prop) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान, सबसे बड़े फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट लेसन के लिए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड, तथा HDFC बैंक का ‘बेस्ट टेक्नोलॉजी अडैप्टेशन, कैश मैनेजमेंट सर्विसेज़’ पुरस्कार शामिल हैं।
ऐसे भविष्य के निर्माण के उद्देश्य के साथ, जहाँ प्रत्येक फाइनेंशियल डिसीजन-मेकिंग मार्गदर्शित, आत्मविश्वासपूर्ण और प्रभावी हो, जैनम एक विश्वसनीय और पसंदीदा फाइनेंशियल भागीदार बने रहने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी पारदर्शिता, इन्वेस्टर शिक्षा तथा ग्राहकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजन पर लगातार विशेष ध्यान देती है।
अस्वीकरण: यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। इसे किसी भी प्रकार की वित्तीय, निवेश या ट्रेडिंग संबंधी सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। प्रतिभूति बाज़ार में किए गए निवेश बाज़ार जोखिमों के अधीन होते हैं। किसी भी निवेश संबंधी निर्णय लेने से पहले पाठकों को अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करना चाहिए।
